पटना बिहार विधानसभा के चालू सत्र में रीगा के भाजपा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने खाद्यान्न बर्बादी के गंभीर मामले को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकारी गोदामों एवं विभिन्न भंडारण केंद्रों में उचित रख-रखाव के अभाव में बड़ी मात्रा में अनाज खराब हो रहा है।