नईसराय: भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक में सेवा संकल्प अभियान पर हुआ विचार-विमर्श
भारतीय जनता पार्टी मंडल नईसराय की मंडल कार्य समिति एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन शनिवार शाम चार बजे महाकाल धाम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में अपने विचार रखे एवं मंण्डल प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने भी अभियान से सम्बन्धित जानकारी साझा की।