ढीमरखेड़ा: ग्राम नेगई में तेज़ बारिश के चलते कीचड़ व मलबा आने से संपर्क मार्ग हुआ था बाधित, ग्रामीणों ने मिलकर किया साफ़
ग्राम नेगई में हाल ही में आई तेज बारिश के कारण नदी के ऊपर जमा मलबा ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया था भारी बारिश के चलते नदी पर बना कच्चा रास्ता पूरी तरह से मालवा और मिट्टी से भर गया था। इससे गांव का संपर्क मार्ग बाधित हो गया और लोगों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही थी।