मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के नवीन सत्र का शुभारंभ
==============================================================
म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू) के नवीन सत्र का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में नवीन छात्रों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गईं।
विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भाँवरकर द्वारा जन अभियान परिषद के प्रकल्प एवं किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति द्वारा पाठ्यक्रम का परिचय, विशेषता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मेंटर श्रीमती नमिता सिंह द्वारा पाठ्यक्रम संचालन के विविध आयाम तथा व्यावसायिक वैकल्पिक विषय प्रयोगशाला की जानकारी दी गई।
मेंटर श्री मनीष कैथवास द्वारा सीएमसीएलडीपी कक्षाओं के संचालन एवं सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी ऐप की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। श्री पंकज अंबेदास द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम में सहयोग दिया गया।
विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा जन अभियान परिषद के छात्रों को अपना परिवार समझकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। देवी सिंह राजपूत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद से उन्होंने सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस अवसर पर नवांकुर संस्था से श्री कुबेर सूर्यवंशी, श्री अंकेश बाघ, श्री मनीष भलावी एवं श्री देवी सिंह राजपूत उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार श्री रूपेश सूर्यवंशी द्वारा व्यक्त किया गया।