आबकारी व पुलिस बल की संयुक्त दबिश, 43 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1360 कि.ग्रा. महुआ लाहन बरामद
========================================================
कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत्त चौरई में बिछुआ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमरा, सिंगारदीप और चोरबतरी में आज आबकारी एवं पुलिस बल द्वारा सामूहिक दबिश कार्य किया गया।
कार्यवाही के दौरान कुल 04 आपराधिक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में कुल 43 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1360 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एल.मरावी, श्री राजेश सिंघल तथा उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी प्रधान आरक्षक सुश्री लक्ष्मी अड़माचे, श्री राजकुमार यदुवंशी, आरक्षक श्री राजकुमार सरयाम, सुश्री भारती मरकाम तथा सुश्री सोनाली वरकड़े एवं बिछुआ थाने से आरक्षक श्री राकेश कुमार उपस्थित थे।