#किशनगंज जिले में जीविका पशु सखी दीदियों को डेयरी विषय पर प्रशिक्षण
प्रेस विज्ञप्ति 492, आज दिनांक 22.06.2026
किशनगंज जिला अन्तर्गत जीविका से जुड़ी पशु सखी दीदियों को डेयरी एवं पशु प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जीविका और बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि. के माध्यम से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. सोमवार को जीविका जिला कार्यालय स्थित प्रशिक्षण एवं शिक्षण केंद्र (टी.एल.सी.) में इसकी शुरुआत की गई. जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि 22 जून से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 30 जून तक चलेगा. इस गैर आवासीय प्रशिक्षण में चरणबद्ध तरीके से किशनगंज जिला के सभी सात प्रखंड की 208 पशु सखी भाग लेंगी. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह पशु सखी दीदियाँ, कंफेड डेयरी सोसायटी के माध्यम से पशुपालकों को दुग्ध कलेक्शन सेंटर से जोड़ने में मदद करेंगी. इस मौके पर जीविका के युवा पेशेवर ऋषब प्रसाद, प्रेम रंजन और कंफेड से आये डॉ. उज्ज्वल कुमार, वेद प्रकाश ने प्रशिक्षुओं को वैज्ञानिक डेयरी एवं पशुपालन प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार, टीकाकरण एवं कृमिनाशन, पशु पोषण एवं चारा प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, पशुधन प्रबंधन एवं रोग नियंत्रण से संबंधित जानकारी प्रदान की. प्रशिक्षण के दौरान आने वाले समय में पशुपालकों को किस प्रकार तकनीकी परामर्श देनी है, इससे संबंधित जानकारी भी पशु सखी दीदियों को प्रदान की गई. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किशनगंज जिला में मुख्यमंत्री महिला रोजागर योजना से जुड़े पशुपालकों को लाभ पहुँचाना है.
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी पशुपालक महिलाओं को दुग्ध कलेक्शन सेन्टर से जोड़ने से उन्हें आर्थिक लाभ होगा. उनके लिए निश्चित आय का साधन विकसित होगा. प्रशिक्षित पशु सखी के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण इत्यादि की जानकारी पशुपालकों को प्रदान कर, उनके लिए आय के साधन को और विकसित करना है.
District Kishanganj JEEVIKA Bihar Bihar Education Department
#viralpost
#viralreelschallenge
#viralchallenge
#newyork
#2026Goals
#allflowers
#Kishanganj
#DM
#बिहार