राशमि: राशमी में चुनावी रण तैयार, अब मतदाताओं की बारी, 15 वार्डों में 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
राशमी। पंचायत समिति चुनाव में नाम वापसी के बाद राशमी के 15 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। तीन निर्दलीयों के नाम वापस लेने के बाद अब 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 37 पर्चे वैध पाए गए थे, जबकि 12 आवेदन निरस्त हुए थे। सोमवार को नाम वापसी के दौरान वार्ड 2 से निर्दलीय प्रत्याशी मीना, वार्ड 4 से जगदीश और वार्ड 1