राशमि: पश्चिम विक्षोभ ने मचाया तांडव, ओलावृष्टि से अफीम की फसलों में हुआ नुकसान, गणेशपुरा में 50 से 100 ग्राम वजनी ओले गिरे
राज्य में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ ने क्षेत्र में जोरदार तांडव मचाया। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे अफीम, गेहूं और चने की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। नेवरिया, सिंहाना, हाडा खेड़ी गणेशपुरा, ईडनपुरा जैसे अफीम उत्पादक गांवों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी रबी की फसलें धराशायी हो गईं। नेवरिया के अफीम मुखिया बालकृ