भितरवार: पार्वती नदी के घाट बाद अब मां पार्वती के डेढ़ सौ वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर का होगा कायाकल्प
नगर भितरवार स्थित पार्वती नदी घाट के बाद अब मां पार्वती के डेढ़ सौ वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर का होगा कायाकल्प। नगर परिषद ने शुरू किया सौंदर्य करण कार्य। पार्वती नदी तट पर स्थित प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है दशकों से यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती रही है।