ज्ञानपुर: भदोही में उद्योग बन्धु बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश
भदोही में जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापारियों के लंबित मामलों का निपटारा जल्दी किया जाए ताकि जिले में अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों।