ज्ञानपुर: भदोही में प्रिंसिपल योगेन्द्र बहादुर सिंह हत्याकांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भदोही में इंटर कालेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 27 वर्ष पहले शिक्षक पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने सुपारी देकर शूटरों से प्रिंसिपल की हत्या कराई थी। यह पूरा मामल नियुक्ति से जुड़ा हुआ है।