ज्ञानपुर: गोपीगंज में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन, सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में आज भदोही में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर किया गया। दौड़ का शुभारंभ गुलाब धर इंटर कॉलेज से हुआ और यह शहीद झूरी सिंह स्मारक स्थल पर जाकर संपन्न हुई।