ज्ञानपुर: गोपीगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज मामले में आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया
भदोही पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, जौनपुर निवासी एक आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सैय्यद मेहदी उल हसन पर आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अमवांमाफी ग्राम के आशीष पाण्डेय की भूमि को अपने नाम पर रजिस्ट्री करा लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया था।