ज्ञानपुर: भदोही के कोइरौना में नाबालिग से छेड़छाड़ करने के दोषी को न्यायालय ने सुनाई 4 साल के कारावास की सजा, लगा ₹10,000 जुर्माना
भदोही जिले के थाना कोईरौना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने और धमकी देने के दोषी व्यक्ति को न्यायालय ने 4 साल की सजा और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोपी जगत बहादुर सरोज ने पिछले साल सितंबर में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।