ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में एलआईसी अभिकर्ता संघ ने बदलावों के विरोध में किया प्रदर्शन, नारेबाजी
भदोही जिले के ज्ञानपुर में सोमवार को सुबह 11 बजे भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के मुख्य द्वार पर अभिर्ता संघ के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होने एलआईसी द्वारा किए जा रहे बदलाव पर रोष प्रकट करते हुए पहले जैसी व्यावस्था रखने की मांग की। एलआईसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर अभिकर्ता संघ के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।