गुना: म्याना में सड़क के बीच नल जल योजना का चैंबर टूटा, हादसे का डर, घटिया गुणवत्ता का आरोप, वीडियो वायरल
गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना में थाने के सामने मुख्य सड़क के बीच बना नल जल योजना का चैंबर टूट गया। 3 नवंबर को स्थानीय लोगों ने वीडियो जारी कर निर्माण एजेंसी पर घटिया सामग्री से चैंबर बनाने के आरोप लगाए है। लोग बोले, वाहन चालक या राहगीर फंसने से बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा और चैंबर की मरम्मत करने की मांग की है।