चानन: किऊल थाना पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
किऊल थाना की पुलिस ने 3 NBW वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 2 बजे उसे पीएसी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया . पुलिस ने किऊल थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव से बासो शर्मा के पुत्र अजय शर्मा को गिरफ्तार किया. इधर तिलकपुर गांव से रामचंद्र सिंह के पुत्र पिंटू सिंह को तथा वृंदावन गांव से मोहम्मद इलियास के पुत्र मोहम्मद एजाजुल को गिरफ्तार किया गया.