चरपोखरी: पैसे के विवाद में चाय दुकानदार के पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी किया गया
चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी बाजार में पैसे के विवाद को लेकर चाय दुकानदार के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला मंगलवार की रात 7:00 बजे करीब सामने आया है। जख्मी युवक की पहचान चरपोखरी निवासी चाय दुकानदार विजेंद्र शाह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ।