सरकार ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समहारो का आयोजन दिल्ली की बजाय गुजरात के केवडिया में करने का फैसला किया है। सरकार के इस ऐलान के बाद फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मच गई। कई एक्टर्स और नेताओं ने इस फैसले की आलोचना की, जिसमें राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं। वहीं सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए परेश रावल ने सवाल किया कि क्या गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?
राज ठाकरे ने समारोह के लिए गुजरात को चुने जाने की वजह पर सवाल उठाया, वहीं उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर गुजरात और देश के बाकी हिस्सों के बीच दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, संजय राउत ने कलाकारों से समारोह का बहिष्कार करने की अपील की है।
Korba, Korba | Sep 13, 2026