महेश बाबू और राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बहुत अधिक चर्चा है। इससे पहले ही, एक बार फिर फिल्म के सेट से कुछ और फोटोज लीक हो गई हैं। हालांकि, इन्हें लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फैंस को तो खुश होने का मौका मिल गया है।
एसएस राजामौली के सबसे बड़े प्रोजेक्ट 'वाराणसी' के सेट की बताई जा रही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है, जिससे फैंस उत्साहित भी हैं और उलझन में भी। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन की लीड रोल्स वाली इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और लीक हुई इस तस्वीर ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है।
Korba, Korba | Sep 13, 2026