तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इन दिनों लंदन में हैं। वह वहां राज्य में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के मकसद से अहम कंपनियों के साथ मुलाकात करने गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने वहां एक कार रेस का भी उद्घाटन किया, जिसमें एक्टर अजित कुमार ने भी हिस्सा लिया। शनिवार को रेस से दोनों भारतीय दिग्गजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स CM विजय पर तंज समझ रहे हैं।
हालांकि, विजय सेतुपति ने किसी को नाम नहीं लिया, लेकिन उनका वीडियो खूब सर्कुलेट रहा है, जिसमें वह 'लीडरशिप' पर बात कर रहे हैं। विजय सेतुपति इसमें कह रहे हैं- लीडर वह नहीं होता जो मुसीबत का पहला संकेत मिलते ही भाग खड़ा हो। बस बोलते रहना लीडरशिप नहीं है, यह तो धोखा देने जैसा है।
Korba, Korba | Sep 13, 2026