ब्रिक्स सम्मेलन में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की गैरमौजूदगी कूटनीतिक स्तर पर चर्चा का विषय बनी है। जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट डॉ. ब्रह्मा चेलानी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लूला की अनुपस्थिति खास तौर पर ध्यान देने वाली है। इसकी वजह यह है कि वह 2009 में बने मूल ब्रिक समूह के चार देशों के नेताओं में अब अकेले ऐसे मौजूदा नेता हैं, जो अभी भी अपने पद पर हैं।
ब्राजील ने विदेश मंत्री को भेजा
ब्रह्मा चेलानी के मुताबिक, ब्राजील की तरह कुछ अन्य ब्रिक्स देशों ने भी शिखर सम्मेलन में अपने शीर्ष नेतृत्व के बजाय वरिष्ठ प्रतिनिधियों को भेजा है। ब्राजील की ओर से राष्ट्रपति लूला की जगह विदेश मंत्री माउरो विएरा सम्मेलन में शामिल हुए। चेलानी ने इस घटनाक्रम को ब्रिक्स के बदलते स्वरूप और सदस्य देशों के अलग-अलग कूटनीतिक रुख के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया। चेलानी ने अपने पोस्ट में ब्रिक्स के दो नए सदस्यों संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब का भ
Korba, Korba | Sep 13, 2026