जतारा: जतारा के लिधौरा ताल में लगेगा जन विश्वास शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान!
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जतारा तहसील के ग्राम लिधौरा ताल में अगला जन विश्वास शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने टीएल बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।