गुरुग्राम: हरियाणा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर केवाईसी सुविधा से उम्मीदवारों की जानकारी मिल रही है: DC
राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा राज्य के मतदाताओं की सहूलियत के लिए विभिन्न सेवाएं शुरू की गई है। इन्हीं में से एक है केवाईसी (नो योर कैंडिडेट)। जिसके जरिए मतदाता अपने निकाय क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है।