गुरुग्राम: 4 दिवसीय विराट सनातन धर्म जागृति कार्यक्रम का शुभारंभ, सुधांशु ने कहा- सनातन का सूर्य उदय होकर सर्वत्र प्रकाश फैला रहा है
सनातान संस्कृति को जानने व समझने के लिए गुरुग्राम के सैक्टर 9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर के सामने स्थित मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा 4 दिवसीय विराट सनातन धर्म जागृति दिव्य भक्ति सत्संग एवं ध्यान साधना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ वीरवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।