गुरुग्राम: आईएमए गुलाबी पंख ने सेक्टर-14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गुलाबी पंख द्वारा सैैक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 18 से 22 वर्ष की आयु की 100 से अधिक छात्राएं शामिल हुई। गुलाबी पंख हरियाणा की चेयरपर्सन डा. सविता चौधरी ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी दी।