गुरुग्राम: अधिवक्ताओं को चैंबर की कमी से हो रही परेशानी, चैंबर बनवाना प्राथमिकता: वरिष्ठ अधिवक्ता रामानंद यादव
अधिवक्ता रामानंद यादव ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि अधिवक्ताओं को चेंबर के बिना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि लंबे समय से चैंबर्स की मांग उठ रही है लेकिन मांग को अभी तक किसी ने भी पूरा नहीं किया है उन्होंने कहा कि वकीलों की चैंबर्स की समस्या पर ध्यान देना विशेष आवश्यक है l