गुरुग्राम: दहेज हत्या के मामले में गुरुग्राम में पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी पटौदी रोड में अस्पताल से एक सूचना एक महिला सुरभि को मृत अवस्था में अस्पताल में लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा शव का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया। आगामी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई l