गुरुग्राम: स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी दी, निगमायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों व आईईसी गतिविधियों को लेकर नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा के संयुक्त निदेशक कंवर सिंह व उनकी टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों व तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।