लखीसराय। जिला लोक शिकायत कार्यालय परिसर में मंगलवार की पूर्वाह्न 11:20 पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में शहरी क्षेत्र सहित विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।इस दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभु नाथ ने कुल 20 मामलों की गंभीरतापूर्वक जांच-पड़ताल की।