खड़ी ट्रक में पीछे से बालू लदे हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, चालक घायल
धनेछा पेट्रोल पंप के पास एनएच-19 पर हुआ हादसा, केबिन में फंसे चालक को पुलिस और NHAI की टीम ने निकाला
कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। दक्षिणी लेन में खड़ी ट्रक में पीछे से बालू लदे हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर दुर्गावती पुलिस और NHAI की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की मदद से केबिन में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
NHAI पदाधिकारी के अनुसार, हाइवा चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
वहीं, दुर्गावती के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीछे से आ रहे हाइवा ने खड़ी ट्रक में टक्कर मारी थी। चालक केबिन में फंस गया था, जिसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घायल चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।