महरौनी: महरौनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर स्टाफ और लोगों ने दी भावभीनी विदाई
महरौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण होने पर क्षेत्रीय व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कोतवाली पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। जहां भक्तों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अपराध पर भरसक नकेल लगाने के प्रयास की बात कही। विदाई कार्यक्रम में सीओ अरविंद कुमार सहित स्थानीय पत्रकार एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।