थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेरा निवासी प्रदीप पुत्र स्वरूप अहिरवार 26 वर्ष अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ ग्राम द्वारा गए हुए थे जहां ग्राम धुरवारा के पास एक सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई।जिसके चलते दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए।जहां स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ललितपुर भेजा गया है।