पिछोर: ग्राम गूगरी में पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम गूंगरी में आज मंगलवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पिछोर थाना पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वसहायता समूह की महिलाओं को साइबर से सुरक्षा बचाव हेतु जानकारी दी गई और वहीं पर ग्राम वासियों को साइबर क्राइम के बारे में बताया गया इसी दौरान समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे