पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र में छत्रसाल विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम नया चौराहे पर छत्रसाल विद्यालय में आज सोमवार को लगभग 2:30 बजे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पिछोर थाना पुलिस द्वारा कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चों को साइबर से सुरक्षा बचाव हेतु उद्देश्य बताए गए और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।