पिछोर: पिछोर के सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यारंभ संस्कार, सरस्वती पूजन और पार्टी पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें चारों वेदों का पूजन भी किया गया
पिछोर नगर में आज सोमवार को दोपहर 2:00 बजे विद्या भारती के द्वारा मार्गदर्शित एवं बाल सेवा समिति के द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यारंभ संस्कार सरस्वती पूजन एवं पार्टी पूजन कर चारों वेदों का पूजन किया गया।12 आयाम की सुंदर मनमोहक झांकियां लगाई गई।जिसमें चारों वेदों के साथ एवं 51 कलशो के साथ सरस्वती देवी स्वरूप का चल समारोह में जगह-जगह सम्मान हुआ।