पिछोर: पिछोर नगर के शासकीय छत्रसाल स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ
पिछोर नगर के शासकीय छत्रसाल स्टेडियम दिनांक 2 फरवरी से 3 फरवरी तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी ने किया एवं साथ ही आज सोमवार को लगभग दोपहर 1:00 बजे समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी ने किया एवं मनीष अग्रवाल (सांसद प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। कुल 480 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।