पिछोर: ग्राम रही रूपनावारा की आदिवासी महिलाओं को सब्जी के पैसे नहीं मिले, पिछोर एसडीएम को दिया आवेदन
आज मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रही रुपना वारा निवासी पीड़ित आदिवासी महिलाओं को नहीं मिले सब्जी के पैसे जानकारी के अनुसार महिलाओं ने बताया है कि किसी को दो वर्ष तो किसी को एक वर्ष और किसी को दो महीने से पैसा नहीं मिला इसके बाद महिलाओं ने पिछोर एसडीएम कार्यालय में आवेदन के माध्यम से लगाई मदद की गुहार।