पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोलकाता रवाना, बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी संग देर शाम पटना से कोलकाता के लिए रवाना हुए। वहीं, तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार हत्याएं हो रही हैं। पूरी कानून व्यवस्था विफल हो चुकी है।