पटना ग्रामीण: पटना में सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, पूरे बिहार में बिजली का सिस्टम फेल है
सांसद सुधाकर सिंह ने बिजली विभाग पर सवाल उठाया है। बिहार सरकार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में बिजली का सिस्टम फेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुधाकर सिंह ने बिजली के ओवरलोडिंग की समस्या को लेकर भी मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि बक्सर में भी कई लोगों ने उन्हें ओवरलोडिंग की समस्या से अवगत कराया है।