पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कुवैत के अग्निकांड में भारत के कई लोगों की मौत की घटना को बताया दुःखद
कुवैत के मंगाफ शहर के 6 मंजिला इमारत में लगी आग की घटना में करीब 42 भारतीय लोगों की मौत हुई है। वहीं इस घटना पर पटना एयरपोर्ट पर बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दुख जताते हुए कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत के लिए रवाना हुए हैं।