पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना इलाके में तेज रफ्तार कर गड्ढे में पलटी, दो लोग घायल
पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में महावीर घाट के पास तेज रफ्तार कार 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला और पुरुष घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।