पटना ग्रामीण: पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के बाईपास पर बैंक जा रहे एक व्यक्ति से 65 हजार रुपए और डेढ़ लाख रुपए के चेक की लूट
पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बैंक जा रहे एक व्यक्ति से लूट हुई है। पीड़ित प्रणय कुमार ने बताया कि वह बाईपास से होते हुए बैंक जा रहा था। इसी दौरान उससे 65000 रुपए और डेढ़ लाख रुपए के चेक की लूट हो गई। इस दौरान पीड़ित प्रणय कुमार ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उससे FIR के लिए 5 बार आवेदन लिखवाय गए।