पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए इन सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार 2 अपराधियों के पास से दो पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है। इस मामले की पुष्टि एसडीपीओ कृष्ण मुरारी प्रसाद ने की है।