धौलपुर: उपखंड कार्यालय पर एसडीएम ने ली अभिसरण समिति की बैठक, दिए निर्देश
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गठित उपखंड स्तरीय ब्लॉक अभिसरण समिति की बैठक का आयोजन उपखंड अधिकारी धौलपुर साधना शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ अन्य सहयोग विभागों के अन्तर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। उपखण्ड अधिकारी साधना शर्मा ने बताया कि ब्लॉक धौलपुर में 12 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जो भवन विहीन हैं।