धौलपुर: विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया जेल का निरीक्षण ,व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर रेखा यादव द्वारा बुधवार को जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। जिसमें सचिव रेखा यादव ने बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सीय सुविधाएं व रसोईघर, बैरक, आदि का जायजा लिया।