धौलपुर: कचहरी परिसर में आयोजित शिविर में सड़क हादसों में घायल हुए 12 दिव्यांगों ने बनवाए सर्टिफिकेट
एमएसीटी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत को देखते हुए सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को जल्द न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का गुरुवार को आयोजन किया गया। एमएसीटी न्यायाधीश ने बताया कि घायल दिव्यांग पीड़ितों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड से बनवाए गए है। जिससे उनके प्रकरणों का न्यायोचित निस्तारण किया जा सकें।