धौलपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में संवेदनशीलता के साथ करें परिवादों का निस्तारण - अतिरिक्त जिला कलक्टर
माह के द्वितीय गुरुवार को होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट ने धौलपुर उपखण्ड में आयोजित जनसुनवाई में परिवाद सुने। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परिवादियों द्वारा दर्ज किए गए परिवादों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उपखंड क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आए परिवादियों के द्वारा परिवाद पेश किए गए।