धौलपुर: धौलपुर के अब्दुला 25 साल से बना रहे हैं खूबसूरत ताजिये
धाैलपुर। दुनियां में बीते 7 जुलाई को चांद दिखने के बाद मोहर्रम के महीने की शुरूआत हो गई हैं। इस्लामिक कैलेण्डर के अनुसार साल का पहला महीना मोहर्रम का होता है। जो हजरत इमाम हुसैन की शहादत से जुड़ा हैं। मोहर्रम महीने के 10वें दिन ताजिये को सुपुर्द ए खाक किया जाता है। और मोहर्रम की 9 और 10 तारीख को मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर भी इबादत करते हैं।