धौलपुर: धौलपुर जिले में बिजली चोरी करते पकड़े 61 लोग, ठोका 12 लाख 71 हजार रुपये का जुर्माना
विद्युत निगम धौलपुर ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसे देख हड़कंप मच गया। जयपुर डिस्कॉम धौलपुर के अधीक्षक अभियंता राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि 10 जुलाई को धौलपुर जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ की गई कार्रवाई में 31 लोग बिजली चोरी करते हुए पाये गए। जिन पर 6 लाख 2 हजार रुपये का जुर्माना राशि लगाया गया है।